Blog Dehradoon Dhanori Haridwar Kaliyar National Roorkee Sports Uncategorized Uttarakhand

रुड़की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा आगामी 20मार्च को 55वा अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन आयोजन किया जाएगा

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा आगामी बीस मार्च को अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन रुड़की में किया जाएगा।परिषद के अध्यक्ष पंडित सेमवाल ने बताया कि यह 55-वां अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन रुड़की के रामनगर स्थित एक होटल में होगा,जिसमें देश भर से एक सौ से अधिक ज्योतिष विद्वान भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि देश एवं विश्व भर में हो रहे घटनाक्रम पर इस सम्मेलन में ज्योतिष्य चर्चा की जाएगी।देश के विद्वान ज्योतिष अपना शोध पत्र भारत के भविष्य पर भी चर्चा करेंगे एवं जनता को ज्योतिष के विषय में विस्तार से जानकारी देंगे।आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि तृतीय विश्व युद्ध होगा या नहीं,इस पर विशेष चर्चा होगी।जनता की समस्याओं का समाधान ज्योतिष कुंडली हस्तरेखा द्वारा इस ज्योतिष सम्मेलन में किया जाएगा। सम्मेलन के आयोजक आचार्य पंडित रमेश सेमवाल की ओर से एक ज्योतिषीय पुस्तक का विमोचन भी इस अवसर पर होगा।प्रेसवार्ता में आचार्य नरेश शास्त्री तथा पंडित संदीप मंमगई भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *