Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar National Roorkee Uncategorized Uttarakhand

ट्रस्ट के सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर फ़ाउन्डर को किया सम्मानित

आज 28 दिसम्बर 2021 को ह्यूमन इफैक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट के फ़ाउन्डर एंव राष्ट्रीय महासचिव एम.अ.साबरी साहिब के द्वारा किये गए समाज मे सामाजिक कार्यो एवं कोरोनाकाल मे राशन वितरित कार्य और वेक्सिनेशन कैम्प लगाकर लोगो को जागरूक किया गया इन सब कार्यो को देखते हुए निती आयोग & पिरामल फ़ाउण्डेशन व NGOनोडल अधिकारी हरिद्वार श्री नरेन्द्र यादव जी एंव श्री रमेश चंद्र आर्य मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमसिहं नगर द्वारा प्रशस्तिपत्र(प्रमाणपत्र) देकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलफ़राज अली जी ने कहा कि हमारी संस्था ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट पिछले 8सालो से लगातार गरीब असहाय परिवारों एंव अनाथ छात्र छात्राओ को लगातार राशन, स्वास्थ्य हेतू दवाईयां, शिक्षा हेतू कॉपी किताबे, सर्दियों से बचने हेतू गर्म कपड़े कम्बल, आदि सामग्री वितरित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा और जब भी कोई आपदा आई तो ट्रस्ट की टीम ने आपदाग्रस्त लोगो की हमेशा सेवा की और हमेशा करता रहेगा ट्रस्ट के सामाजिक कार्यो को देखते हुए ट्रस्ट की टीम को राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, आदि जगहो से सम्मानित किया गया है और ट्रस्ट के चैरिटी कार्यो को देखते हुए ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भी धारा 80जी मे पंजीकृत किया है।
ट्रस्ट के फ़ाउन्डर मुहम्मद अब्बास साबरी ने कहा की जो किसी परेशान की मदद करने मे आनंद मिलता है वह ओर किसी काम मे नही मिलता और ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है कि हमेशा हम सबको और हमारी टीम को सेवा करने की ताक़त दे और पुरी टीम पर अपनी दया बनाये रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *