Blog Haridwar Kaliyar Sports Uttarakhand

रुड़की नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर व समाजसेवी अंजुम गौर की ओर से नहर किनारा पुल तथा रैन बसेरा में पड़े असहाय व गरीब लोगों को खाना वितरित किया गया

रिपोर्ट इमरान देशभक्त रुड़की

अंजुम गौर के प्रतिनिधि जावेद साबरी ने खाने के पैकेट गरीबों को वितरित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।अंजुम गौर के मुताबिक मेरा सदैव प्रयास रहा है कि मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकान्त भट्ट के आशीर्वाद से मैं जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करूं।उन्होंने कहा इस संकट के समय में गरीब और बेसहारों के काम आना सबसे बड़ी पूजा और इबादत के बराबर है,इसलिए बिना किसी धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मेरा प्रयास रहता है कि मैं निर्बल,असहाय और गरीब व्यक्तियों की अपनी समर्थ के अनुसार सेवा कर सकूं,जिसमें ईश्वर मेरी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *