
रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं खेलकूद में अपना दुख में दिखाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षा पर विशेष ध्यान रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़े गा, क्योंकि शिक्षा ही दलित समाज को आगे ले जाने में सहायक है और शिक्षा के माध्यम से ही दलित समाज तरक्की कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर के पी सिंह जी चेयरमैन हर्ष विद्या डिग्री कॉलेज लक्सर, डॉक्टर के स्वरूप चर्म रोग गुप्त रोग कुष्ठ रोग एवं एलर्जी विशेषज्ञ,संत कुमार पूर्व महाप्रबंधक भेल हरिद्वार,
विशिष्ट अतिथि श्री सुशील कुमार अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरिद्वार, रामजी लाल पूर्व अधिशासी अभियंता, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह कटारिया एवं संचालन तीर्थ पाल रवि मास्टर नरेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर रामकिशन डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ, बबलू राणा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में बीपीएस तेजवान, इंजीनियर पवन कुमार नरेश कुमार, प्रियव्रत ब्लाक प्रमुख राजेश गौतम बालेश्वर सिंह श्यामसुंदर प्रधान अमित कुमार बोध, चरण सिंह मास्टर सुरेश कुमार कोहली अजय दास महाराज इंजीनियर पीएल कपिल, सी पी सिंह, श्री नरेश कुमार बर्मन, नरेंद्र कुमार प्रिंसिपल रुड़की, किशोर पाल जी ताराचंद जी सत्यपाल शास्त्री, योगेंद्र पाल राजन कुमार प्रेम सिंह चोपड़ा, चौधरी बलजीत सिंह पवन कुमार, गुलाब सिंह, डॉ राकेश रवि, अमित सिंघानिया विनोद मास्टर, सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंबेडकर एकता मंच के अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने इस अवसर पर सभी साथियों के सहयोग के लिए धन्यवाद और भविष्य में इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी साथियों से मिलकर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा इसके लिए आह्वान किया।

