
रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
मंदिर सत्संग भवन पुनर्स्थापना दिवस अवसर पर आचर्यगण केशव स्वाद,नरेश नोटियाल,व राकेश चमोली द्वारा मंत्रोउचारण साथ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के मुख्य यजमान विधायक प्रदीप बत्रा व विशिष्ट यजमान समाजसेवी एडवोकेट नवींन कुमार जैन व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष कल्पना सैनी व मेयर गौरव गोयल व मंदिर अध्यक्षा श्रीमती पूनम गर्ग व पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा रहे मंदिर अध्यक्षा श्रीमती पूनम गर्ग व समस्त पदाधिकारीयो ने अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा जी का राम राम नाम पटका व मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया इसके अलावा समाजसेवी भाजपा नेता एडवोकेट का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया अतिथियों के स्वागत कार्यक्रम उपरांत विधायक प्रदीप बत्रा ने मंदिर सत्संग भवन पुनर्स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव पर बोलते हुए कहा गया कि समस्त मंदिर कमेटी को हार्दिक बधाई भगवान राधे कृष्ण हमेशा आपसब को इतनी शक्ति प्रदान करे कि आप प्रत्येक वर्ष बढ़चढ़ कर ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम को करते रहे हम ऐसे धर्म के कार्यो में हमेशा पूर्ण सहयोग के साथ सदा सर्वदा खड़े हैं व खड़े रहेंगे मेरे विधायक कार्यकाल में पूर्व से अत्यधिक कार्य नगर में कराए गए हैं और भविष्य में भी नगर की शांति व सुरक्षा व्यवस्था हेतु सेवा के लिए त्तपर रहूंगा इसी क्रम में अतिथियों व यजमान समाजसेवी एडवोकेट नवींन जैन ने भी विचार व्यक्त कर कहा कि हम पूर्व वर्षों से मंदिर समिति के प्रत्येक धर्म कार्यो में सहभागिता कर रहे है व भविष्य में भी जो सहयोग मंदिर समिति का होगा करते रहेंगे क्योकि भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कर्म ही मानव जीवन का सार है वार्षिकोत्सव भक्तों ने नाच गाना कर धूमधाम से मनाया इस अवसर पर विनोद नामदेव,अनिल वालिया, मुकेश गर्ग,विकास गर्ग,नरेश कुमार, संजय ,सचिन कुमार ,दिवाकर,राकेश चमोली,शैल गर्ग डमडम, बाला गुप्ता,सुनीता,प्रभा गोयल,सन्तोष गर्ग,सरिता, कमलेश,उमा मित्तल,अंजू कपूर,दीपा जैन आदि अशख़्य भक्तजन मौजूद रहे।


