Blog Dehradoon Haridwar Roorkee Uttarakhand

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता आदिल फरीदी ने कड़ाके की सर्दी में गरीब,असहाय लोगो को वितरित किए कोर्ट

 

(संवाददाता:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी आदिल फरीदी ने अपने कैंप कार्यालय पर आज गरीब और असहाय लोगों को कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कोट वितरित किए लगभग 100 की संख्या में कोट क्षेत्र में से आए महिला और पुरुषों को कोट वितरित किए गए, वही आदिल फरीदी ने बताया कि उनके द्वारा लगातार समाज की सेवा का कार्य किया जा रहा है आज उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को सर्दी को देखते हुए कंबल बाटे, इससे पूर्व में भी उनके द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह निशुल्क दवाई और कैंप के माध्यम से सेवा दी गई थी, उन्होंने बताया कि महेंद्र इंद्रेश अस्पताल देहरादून में उनके द्वारा 500 से अधिक आंखों के निशुल्क लेंस भी लगवाए जा चुके हैं और कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज भी उनके माध्यम से महंत इंद्रेश अस्पताल में किया जा चुका है और लगातार प्रत्येक दिन मरीजों का इलाज और ऑपरेशन कराए जाते हैं। उनका कहना है कि मानव धर्म ही सबसे बड़ी सेवा है। वही मौके पर मौजूद रहे किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नम्बरदार ने बताया कि आज आदिल फरीदी द्वारा गरीब लोगों को कोट वितरित किए गए हैं जो एक सराहनीय कार्य है और आदिल फरीदी लगातार समाज के हित के काम कर रहे हैं बताया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भाव सरकार तय करें जिससे सरकार किसने की दैनिक स्थिति में सुधार आ सके इस अवसर पर एजाज प्रधान,सुभाष नंबरदार,अजय चौधरी, अमजद, सलमान भाई,कादिर,खालिद, नदीम,इरफान राणा,एडवोकेट महक सिंह,अरुण सैनी इत्यादि व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *