
रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
रुड़की। आज सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 70 यूनिट खून इकट्ठा हुआ वहीं प्रमुख समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने बताया की वह जगह-जगह रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। जिससे जिले के अंदर रक्त की कमी ना रहे और आमजन को इसका लाभ हो सके वहीं उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद भी भलीभांति की जा रही है। एटीसी हरिद्वार में लगे कैंप में उन्होंने रक्त वीरों को सम्मानित किया और कहां रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं है। मनुष्य को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार की डिप्टी कमांडेंट सुश्री अरुण भारती ने भी रक्तवीरों को सम्मानितत किया,और कहां समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए कार्यक्रम में ब्लड बैंक की टीम एवं झबरेड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सैनी एवं एटीसी के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


