Uncategorized

भगवानपुर: डाडा जलालपुर में ड्रग विभाग, ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा, फैक्ट्री को किया सील

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

जिसमें लाखों रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल, रेपर समेत दवा बनाने के लिए चालू हालत में रखी मशीन बरामद की गई है। एसडीएम भगवानपुर की मौजूदगी में मशीन को सील और फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। जो नकली दवाइयां बनाई जा रही थी, वे सोलन कोर हेल्थकेयर के नाम से बनाई जा रही थी। जब्त की गई लाखों की नकली दवाओं में एंटीबॉयटेकिक और मल्टी विटामिन आदि की तैयार दवाएं हैं। करीब दस पेटियों में दवाएं बरामद कर सील कर दी गई है। साथ ही भगवानपुर थाने में ड्रग एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी फरार हो गया है। उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि दवाएं कहां-कहां सप्लाई हो रही थी कि कितने समय से यह अवैध कारोबार किया जा रहा था।
टीम में ड्रग विभाग से ड्रग इंस्पेटक्टर हरिद्वार अनिता भारती, देहरादून मुख्यालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर डा. सुधीर कुमार, ड्रग विभाग की एफडीए विजीलेंस से एसआई जगदीश रतूड़ी,
कांस्टेबल योगेंद्र सिंह एवं एसटीएफ देहरादून से इंस्पेक्टर शरद चंद गुसाईं, कांस्टेबल योगेंद्र‌सिंह,कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल रवि पंत, चालक वीरेंद्र रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *