Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

मुख्यमंत्री का रूड़की दौरा ओबीसी मोर्चा की पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया

Spread the love

 

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की में ओबीसी मोर्चा की पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुँचे। आपको बता दें कि भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। रुड़की में एक होटल में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा,विधायक देशराज कर्णवाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यसमिति के अलग अलग सत्रों में प्रदेश संगठन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपना सम्बोधन किया जाएगा। वहीं कार्यसमिति में जो निष्कर्ष निकलेगा उसके बारे में आज दोपहर में संगठन द्वारा ब्रीफिंग की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कार्ड जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति आसानी से प्रवेश नहीं कर पाएगा। सुरक्षा के चाक-चौबंद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारी सुबह सवेरे से ही कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाले हुए हैं और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *