Blog Dehradoon Haridwar Roorkee Uttarakhand

दौलतपुर के मजरा जादोपुरी में दलित समाज के लोगों ने भारी संख्या में ,प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी व आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण की

 

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

पिरान कलियर आम आदमी पार्टी विधानसभा पिरान कलियर के गांव दौलतपुर के मजरा जादोपुरी मै दलित समाज के लोगों ने भारी संख्या में प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी एवं विधानसभा संगठन मंत्री ब्रह्म सिंह धीमान तथा मंडल अध्यक्ष अमित उर्फ मंजू सैनी के नेतृत्व में भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण की ,एवं आम आदमी पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हुए विधानसभा पिरान कलियर पर स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की l आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड में 300 यूनिट प्रतिमाह प्रति परिवार को फ्री दिए जाने का स्वागत किया एवं कर्नल कोठियाल जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा पर खुशी जताईl तथा एडवोकेट महक सिंह सैनी का प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाए जाने पर स्वागत कियाl
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ब्रहम सिंह धीमान एवं मंडल अध्यक्ष अमित उर्फ मंजू सैनी ने कहा की विधानसभा पिरान कलियर पर जनता की भावनाओं के अनुरूप प्रत्याशी मिलेगा तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान कराने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाना जरूरी हैl
सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहरुख एवं वरिष्ठ नेता मोहम्मद शौकीन ने कहा की विधायक फुरकान के कार्यकाल से जनता संतुष्ट नहीं है और बीजेपी के प्रत्याशी रहे व्यक्ति ने भी उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र के विकास कार्य पर ध्यान नहीं दिया है तथा विधानसभा पिरान कलियर लगातार पिछड़ती जा रही है और जनता परिवर्तन चाहती है l
उप प्रधान पति एवं वरिष्ठ नेता ललित कुमार ने कहा की हमें ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो सभी जातियों धर्मों के व्यक्तियों की भावनाओं का सम्मान कर क्षेत्र का विकास कर सकें एवं जनता के बीच लंबे समय से जुड़ा होऔर जनता के प्रति अपने जिम्मेदारी समझता हो
अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा की क्षेत्र की उपेक्षा सहन नहीं होगी और श्रेणी 3 की भूमियों पर गरीब जनता को अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा तथा भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों ने दलितों एवं पिछड़े समाज के छात्रों की छात्रवृत्ति को जानबूझकर रोक रखा है और दलित एवं पिछड़ों को परेशान करने के लिए मनुवादी मानसिकता के साथ भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों ने काम किया है तथा जनता ने पिरान कलियर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को जीता कर समाधान की आस लगाई थी परंतु वह भी भेदभाव पूर्ण तरीके से काम करते रहे और विधानसभा पिरान कलियर लगातार पिछड़ती चली गई अब समय आ गया है की भाजपा और कांग्रेस के स्थान पर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी लोगों का एकमात्र विकल्प बन गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा पिरान कलियर की जनता परिवर्तन करके जनता से जुड़े प्रत्याशी को जीता कर आम आदमी पार्टी के हाथ मजबूत करेंगीl तथा सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई l
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनोज पवन सतपाल त्रिवेश बलवीर सोनी रकम सिंह ईशम सिंह करमचंद परमा भगत संदीप तीरथ सिंह प्रकाश चंद्र आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *