September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

ग्राम हज्जरपुर में चमन लाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

30 Jun 2026, 06:07 AM · 1 views
  (संवाददाता:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) लंढोरा l चमन लाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हज्जरपुर में प्रारंभ किया गया l कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गांव हज्जरपुर के गण माननीय व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री अरुण कुमार हरित ने दीप प्रज्वलन के साथ किया जिसमें छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से कार्यक्रम का आरंभ किया l मंच का संचालन डॉ. तरुण कुमार गुप्ता ने किया जिसमें उन्होंने सात दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला l प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार ने सात दिवसीय शिविर की सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अपने संबोधन में बताया कि श्रमदान जीवन का अभिन्न अंग है l इसलिए हर व्यक्ति को श्रमदान अवश्य करना चाहिए l गांधी जी ने भी श्रमदान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है l कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इरफान ने बताया कि आगामी दिनों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें मतदाता जागरूकता रैली भी गांव में निकाली जाएगी इसी के साथ अन्य दिनों में पर्यावरण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा और साथ में वर्तमान समय को देखते हुए साइबर क्राइम और साक्षरता अभियान भी चलाया जाएगा l इसी क्रम में प्रतिदिन विशेष शिविर में बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे l कार्यक्रम सहयोगी डॉ. हिमांशु कुमार ने भी बताया कि छात्र-छात्राओं को इस प्रकार के शिविर का हिस्सा बनने से छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनते हैं l प्रथम दिन में छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण ko विद्यालय में श्रमदान किया जगह-जगह पौध रोपण भी किए गए और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई l इसी श्रृंखला में छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत कैसे बनेगा प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में भी बताया गया l जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार अवसर भी प्राप्त हो सके l कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से डॉ. किरण शर्मा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार को भी आमंत्रित किया गया l