September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Health

भारतीय महाविद्यालय में दीक्षारंभ-2026 का भव्य आयोजन

26 Aug 2026, 05:41 AM · 5 views
रुड़की। भारतीय महाविद्यालय, बेडपुर पिरानकलियर, रुड़की में 25 अगस्त 2026 को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ-2026 (Induction Programme 2026) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ महाविद्यालय की निदेशक डॉ. कविता सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को उनके संबंधित पाठ्यक्रम, विषयों, अध्ययन पद्धति, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों तथा रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. फौजिया जदली ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। इस अवसर पर सुभारती आईटीआई के प्रधानाचार्य श्री विकास भटनागर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि* शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार, कौशल एवं सेवा की भावना का विकास करना भी है। दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री लवप्रीत सिंह ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्रेरणादायी संदेश “शिक्षा, संस्कार—शिक्षार्थ, सेवार्थ” के साथ हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक आशु सैनी एवं अंजना सैनी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री शेखर सैनी, अंजु देवी, आशा प्रजापति, अनुपम सैनी, संजना देवी, प्रिन्सि, शालू सैनी, नीरज कुमार, संजय चौहान एवं रोमी सैनी , स्वाति रानी, प्रेरणा रावत सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।