September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में आक्रोश, 48 घंटे का अल्टीमेटम

07 Sep 2026, 07:17 AM · 5 views

माफी नहीं मांगी तो देहरादून में आमरण अनशन की चेतावनी, रुड़की से भी समर्थन का ऐलान रुड़की, संजीव मेहता ।आकांक्षा नेगी के कथित बयान को लेकर पंजाबी समाज में नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुड़की करमजीत सिंह खोखर ने बयान को निंदनीय बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाबी समाज के वरिष्ठ नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने आकांक्षा नेगी को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने की मांग की थी। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी जाती है तो पंजाबी समुदाय की ओर से आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इसी क्रम में करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आकांक्षा नेगी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। खोखर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो रुड़की से भी बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग देहरादून पहुंचकर आमरण अनशन में कुंवर जपेंद्र सिंह का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल रुड़की तक सीमित नहीं रहेगा और समाज के लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से भी मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आकांक्षा नेगी की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।