September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान का आयोजन, सरकार की योजनाओं को गांव के बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे -महेंद्र भट्ट

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
  (संवाददाता :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की)रुड़की में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "गांव चलो अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा द्वारा भाजपा द्वारा" गांव चलो अभियान" के निमित्त ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजा जायेगा, जहां वे भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि विकसित गांव से ही भारत का विकास हो सकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी संकल्प के साथ गांव चलो अभियान शुरू किया गया है, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस अभियान के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्राम वासियों तक पहुंचाया जाएगा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे, उन्होंने कहा कि जब लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा तो लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा और भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा इस अवसर पर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक मनोज नायक और संजय त्यागी , सुरेश चौधरी रहे , कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल, प्रमुख करुणा करनवाल, कविंद्र चौधरी, ऋषिपाल बालियान,दिनेश पवार, मास्टर सत्यपाल, प्रदीप चौधरी,भरत कपूर,आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, पार्षद विवेक चौधरी, एडवोकेट नवीन जैन, अफजाल अली,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, प्रतिभा चौहान, अनीस गॉड, गौरव कौशिक, सत्येंद्र प्रधान, अनुज सैनी, सुंदरलाल प्रजापति , एन सिंह प्रजापति,यूसुफ मालिक, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, नितिन गोयल, अक्षय प्रताप, डॉक्टर मधु सिंह ,बृज मोहन सैनी,आदि भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।