September 19, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

भाजपा प्रदेश मिडिया कार्यशाला देहरादून में आयोजित, सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना मिडिया की जिम्मेदारी- धामी

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
  (संवाददाता ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। भाजपा प्रदेश मिडिया कार्यशाला देहरादून में आयोजित की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमे प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए, हमे फेक समाचार पर नजर रखनी चाहिए, और उसका खंडन करना चाहिए,राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी में कहा कि कि हमें मीडिया में सकारात्मक सोच व समाचार को बढ़ाना चाहिए और नकारात्मक समाचारों का खंडन करना चाहिए , उन्होंने कहा कि जल्दी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मिडिया प्रभारी के टीम गठित करनी चाहिए, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सभी मीडिया प्रभारीयो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में बताया,कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल सिंह अग्रवाल, जफर इस्लाम ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, प्रदेश मिडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट, सुरेश जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, रुड़की जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, हरिद्वार से प्रभारी लव शर्मा, टिहरी से प्रमोद उनियाल, रुड़की अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी नफीस, रुड़की महिला मोर्चा से कविता रावत, अमरनाथ तिवारी, किसान मोर्चा से भूरा भाई, मानसिंह करनवाल रहे