September 19, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

भाजपा समर्थक मंच के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह पहुंचे रुड़की - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच अभिषेक सुंदर्याल का किया बुके देकर स्वागत, सरकार की नीतियों का किया प्रचार-प्रसार

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
  (संवाददाता :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की पहुंचे भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड रणवीर सिंह ने अपने ही भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सुंद्रियाल का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे की रुड़की के रामनगर स्थित निजी होटल में एक वार्ता के दौरान भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आज उन्होंने भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सुंदर्याल का स्वागत किया। आज उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से भेंट कर कई मुख्य बातों पर चर्चा की और उत्तराखंड राज्य के कर्मचारी सहकारी आवास समिति लिमिटेड के द्वारा जिस तरह उत्तराखंड में गरीब और निर्धन व्यक्तियों को आवास आवंटित करने की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राजकीय कर्मचारी सहकारी आवास समिति लिमिटेड द्वारा अब तक देहरादून में दो आवासीय और हरिद्वार में एक आवास बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत आवंटित कर दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि जिनका लाभ गरीब और निर्धन लोगों को मिल रहा है। जो निर्धन व्यक्ति अपनी जीविका किराए के घर पर चला रहे थे वह इस आवास योजना में आज अपना घर लेने में सक्षम हो पाए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि आज उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा समर्थन मंच अभिषेक सुंदर्याल से शिष्टाचार भेंट कर अपनी क्षेत्र की मूल समस्याओं को अवगत कराया। वही मौके पर मौजूद रहे भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सुंद्रियाल ने बताया कि क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड रणवीर सिंह द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही कई अन्य योजनाओं पर अच्छे कार्य किया जा रहे हैं। और वह समय-समय पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह को लगातार इसमें सहयोग देते हैं, और आज जिस तरह से प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत किया गया जिसको लेकर वह रणवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच का धन्यवाद देते हैं।