November 05, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर किया सम्मानित, महिलाओ को स्वरोजगार अपनाना आज के समय की मांग,पूजा नंदा

30 Jun 2026, 06:07 AM · 20 views
  (संवाददाता:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की महिला विंग की ओर से महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा की ओर से स्वरोजगार को अपना रही बालिकाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूजा नंदा ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह स्वरोजगार को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 20 बालिकाओं को एक माह की ब्यूटी पार्लर पर आधारित प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया, इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रही बालिका निशा ने कहा की पूजा नंदा द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया जिससे आज वह समाज में सर उठाकर जी सकती हैं, उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वह इस प्रकार के प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग, फैंसी बैग मेकिंग, सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण कर चुकी हैं और उनके द्वारा प्रशिक्षित महिलाएं आज अपने क्षेत्र में स्व रोजगार को अपने-अपने क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं,मुस्कान ने कहा कि पूजा नंदा काफी लंबे समय से इस प्रकार से प्रशिक्षण दे रही हैं, प्रशिक्षण लेने वालों में अनुपम ,शाहनूमा, वंशिका, अंशु, पूजा धीमान, मुस्कान, दीपिका, कविता, निधि , शालू आदि रहे।