September 19, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश जी पहुंचे निवर्तमान,मेयर गौरव गोयल के आवास पर,दिया आशीर्वाद

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
  (संवाददाता:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की।देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश जी का नगर के निवर्तमान मेयर गौरव गोयल के आवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के पश्चात भारत भ्रमण पर निकले हैं,जहां जाते समय कुछ देर के लिए वे उनके राजपूताना स्थित आवास पर रुके।यहां पर उन्होंने निवर्तमान मेयर गौरव गोयल तथा परिजनों को आशीर्वाद और गंगोत्री धाम का प्रसाद दिया।गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश जी ने धाम की महिमा बताते हुए कहा कि यह धाम देवभूमि में सबसे पवित्र और आस्था का केंद्र माना जाता है,इसकी महिमा बड़ी निराली है तथा यहां पर की जाने वाली आराधना का अपना विशेष महत्व है।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश जी का अपने आवास पर गर्मजोशी से सम्मान किया।