September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वालापुर मंडल का खिचडी प्रसाद का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
  (संवाददाता:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वालापुर मंडल का खिचडी प्रसाद का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ शिव मंदिर बैरियर नम्बर 5,नई धीरवाली,ज्वालापुर में मनाया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्रीमान देवराज जी का बौद्धिक उपस्थित स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ। उन्होंने मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से अकेले अकेले किसी का महत्व नहीं होता है,वही जब सभी एक साथ मिल जाते हैं तब प्रगति, शक्ति तथा भाईचारा रहता है तभी समाज व राष्ट्रीय विकास करता है तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाने का अवाहन करते हुए कहा कि हमारे कितने ही पूर्वजों ने कितना बलिदान दिया है, हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं जो श्रीराम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। कार्यक्रम में नगर सेवा प्रमुख संजय शर्मा, मण्डल कार्यवाह अजय, मुख्य शिक्षक नवनीत शर्मा,अधिवक्ता विकास कुमारक्ष जैन, अनिल भारती, मनोज शर्मा, अश्विनी पाल, गौरव कपिल,आकाश, विक्रांत,विशाल राठौर, अनिल, सौरभ सक्सेना,भगत सिंह, जितेन्द्र,शुभ शिव शर्मा एवं अन्य काफी स्वयंसेवक उपस्थित रहे व सभी स्वयं सेवकों व क्षेत्रवासियो क्षेत्रवासियों ने खिचडी प्रसाद ग्रहण किया।