September 21, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने जल निगम के कर्मचारियों को भेंट किए कंबल

30 Jun 2026, 06:07 AM · 4 views
  (संवाददाता:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। किसान कामगार मोर्चा,उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने पड रही कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रखते हुए जल निगम रुड़की के समस्त कर्मचारियों को कम्बलों का वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने निजी खर्चे से वे लगातार गरीबों और असहाय लोगों को कंबल वितरित कर रहे हैं,साथ ही उन्होंने कड़ाके की पड़ रही ठंड में कार्य करने वाले जल निगम के कर्मचारी को भी कंबल वितरण करने का निर्णय लिया और उन्होंने खंजरपुर स्थित जल निगम के कार्यालय पहुंचकर लगभग चालीस कर्मचारियों को कंबल वितरण किये वही कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आदिल फरीदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी सुभाष नंबरदार के द्वारा बहुत ही सुंदर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद करना चाहूंगा कि कड़ाके की ठंड होने पर गरीब लोगों की कंबल देकर मदद कर रहे हैं। और मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि ऐसे ही बढ़-चढ़कर गरीब लोगों की सहायता करते रहे।इस अवसर पर जल निगम के एसडीओ जुनैद गौड, वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी,मोहम्मद फारूक,हरीश राणा, पत्रकार ब्रह्मानंद चौधरी,डाल चंद्रा,आनंद कश्यप तथा रविंद्र कुमार, सलमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।