September 23, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने की प्रदेश मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
  (संवाददाता:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली की संस्तुति पर संगठन में मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की है।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उधमसिंह नगर से शानू,देहरादून महानगर से फराज खान तथा नैनीताल से श्रीमती तरनुम को सह-सोशल मीडिया प्रभारी और रुड़की से इमरान देशभक्त को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने इन मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है,जोकि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं,इनमें से इमरान देशभक्त उत्तर प्रदेश के समय से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनको वरिष्ठ की सूची में माना जाता है।इमरान देशभक्त समय-समय पर पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाते रहे हैं।उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।