September 22, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की की ओर से लोहड़ी पर्व पर नवजात कन्या को किया गया सम्मानित, कन्या होती है लक्ष्मी का स्वरूप,पूजा नंदा

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views
    (संवाददाता :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की इकाई की ओर से महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारी, सोलानीपुरम रुड़की निवासी डॉक्टर अंबर भाटिया के निवास पहुंचे इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि हमारे भारतवर्ष में कन्या को देवी का रूप माना जाता है और उन्हें देवी के समान सम्मान दिया जाता है उन्होंने भाटिया परिवार को लोहड़ी के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कन्या सृष्टि की जननी और पालनहारी होती है इसलिए उसकी खुशी सभी को मिलकर बनानी चाहिए, पंजाबी सभा के महानगर महामंत्री पंकज नंदा ने कहा हमें बालिकाओं के लिए न सिर्फ प्रमुख को मनाना चाहिए अपितु उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण पर भी ध्यान देना चाहिए , युवा महामंत्री सार्थक छाबड़ा ने अंबर भाटिया के परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हमे कन्या होने पर भी लोहड़ी का पर्व बनाना चाहिए, युवा उपाध्यक्ष समीर गांधी ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा काफी वर्षों से इस प्रकार से कन्याओं को सम्मानित कर रही है इस अवसर पर कन्या के पिता अंबर भाटिया और माताजी नेहा भाटिया ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सभी पदाधिकारीयो विशेष कर पूजा नंदा का आभार व्यक्त किया और कहां की वे हमेशा चाहे नवजात कन्याओं का सम्मानित करना हो या उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान करना हो वह हमेशा आगे बढ़कर इस प्रकार के कार्य करती हैं इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण पर उनके द्वारा हमेशा कार्य किए जाते रहे हैं इस अवसर पर अंबर भाटिया की माताजी व अथर्व भाटिया उपस्थित रहे और उन सभी ने पंजाबी सभा के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।