September 22, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

ज्वालापुर विधानसभा के गांव मजाहिदपुर सतीवाला में प्रथम बार खानपुर विधायक उमेश कुमार का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

30 Jun 2026, 06:07 AM · 0 views

(संवाददाता:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। आज विधानसभा ज्वालापुर के गांव मजाहिदपुर सतीवाला में खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा का ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया वही ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ-साथ शाल भेट व बुकें देकर विधायक उमेश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। इसी परिपेक्ष खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि आज वह मजाहिदपुर सतीवाला गांव में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने ग्राम वासियों से उनकी समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास भी किया। वही उन्होंने बताया मुख्य रूप से शिक्षा को लेकर कॉलेज न होने के कारण यहां पर छात्रों के लिए मुख्य रूप से भविष्य में एक कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि आज वह पूरे ग्राम मजाहिदपुर सतीवाला के सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हैं। की आज उन्होंने इतना मान सम्मान उनका किया उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र की सभी समस्याओं का यदि निस्तारण करना है,तो उन्हें बदलाव करना होगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में एक सही व्यक्ति का चुनाव करें और अपने क्षेत्र का विकास करें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रष्टाचार की भेंट चल रहा है। जिसको रोकना है तो आप सभी ग्रामवासीय और क्षेत्रवासियों को आगे आना होगा तभी हम भ्रष्टाचार पर अपनी विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पत्रकार ब्रह्मानंद चौधरी,हरेंद्र सिंह,लवप्रीत दुबे, केपी सिंह, ओमवीर कुमार, कार्तिक दुबे, सुखमीत सिंह, नितिश दुबे, अमन खुराना, प्रवीण, रोहिताश, सोनू रोमेक्स,वीरेंद्र,सलमान,आदिल राणा इत्यादि मौजूद रहे।