September 23, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुची खानपुर विधानसभा के लंढौरा ग्राम में ,भाजपा शासन में अधिकारी पहुंच रहे जनता के द्वारा पूरे हो रहे सबके काम- डॉ निशंक

30 Jun 2026, 06:07 AM · 3 views
    (संवाददाता:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। विकसित भारत संकल्प यात्रा खानपुर विधानसभा के लंढोरा ग्राम में पहुंची, इस अवसर पर हरिद्वार के यशस्वी सांसद डॉक्टर निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार अंतोदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता को मिल रहा है योजनाओं का लाभ, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की लोगों को योजना का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो इसके लिए सरलीकरण समाधान और निस्तारण पर खास तौर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा ध्यान दिया गया है जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य प्रयास दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्र के विकास को समर्पित रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा सरकार के सभी विभाग के अधिकारीगण गांव में जनता के द्वारा पहुंच रहे हैं, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रभावशाली योजनाओं द्वारा प्रदेश के निवासियों को लाभ पहुंच रहा है। जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड और वोकल फॉर लोकल के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लाभार्थियो को में तथा भाजपा पदाधिकारीयो द्वारा सम्मानित भी किया गया, योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को सांसद डॉ निशंक, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति , पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मंडल अध्यक्ष रवि राणा खाद्य पूर्ति विभाग से आए मदन सिंह रावत ने राशन कार्ड से संबंधी ग्राम वासियों की समस्याओं के बारे सुना और मौके पर निस्तारण किया, मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने सरकार द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, इस अवसर पर बाल विकास सीडीपीओ धर्मवीर सिंह द्वारा बाल विकास की योजनाओं के बारे में बताया गया, इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण भीम सिंह, प्रभात चौधरी, आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने किया इस अवसर पर भाजपा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी काफी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही, बाल विकास परीयोजना अधिकारी ,यूपीसीएल एसडीओ आकाश सिंह , स्वास्थ विभाग से रामकेश गुप्ता,आनंद श्रीवास्तव , समाज कल्याण से विनय कुमार भी उपस्थित रहे।