September 23, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Blog

खानपुर विधायक ने कैम्प कार्यालय रुड़की पर लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की सीधी वार्ता, भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

30 Jun 2026, 06:07 AM · 1 views
  (रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने रुड़की कैम्प कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक ली वही पर पहुंचे सभी विधानसभाओं से आए लोगों का भी जोरदार स्वागत किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द बूथ तैयार करने को कहा हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे विधायक उमेश कुमार ने कहा की एक-एक गांव तक पहुंचना होगा। एक-एक व्यक्ति से मिलना होगा। उन्होंने कहा हमारी टीम उमेश कुमार के लोग गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ रहे हैं। विधायक उमेश कुमार ने कहा हम लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। और एक लाख से ज्यादा वोटो से जीत रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को और मेहनत करने की जरूरत है। आधा दर्जन से अधिक विधानसभा में हमारे बूथ तैयार हो चुके हैं। जल्द ही बच्चे विधानसभा में कार्यकर्ता बहुत तेजी के साथ बूथ तैयार कर रहे हैं। विधायक उमेश ने कहा हरिद्वार जनपद के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इन लोगों ने हरिद्वार जनपद को लूटने का काम किया है। यह लोग हमारे खिलाफ 2 सालों से षड्यंत्र भी रच रहे हैं। लेकिन उन्हें हमेशा मुंह की खानी पड़ी खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि हरिद्वार जनपद को लूटने वालों का अब समय आ गया है। जनपद को सुंदर व स्वच्छ बनाने का अब हम बेहतर तरीके से करेंगे। अन्य नेताओं ने तो हरिद्वार लोकसभा को केवल लुटने का ही काम किया है। किसानो की कोई सुनने वाला नहीं है। लगातार किसान परेशान है लगातार जनपद में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है किसानों को उनका हक नहीं दिया जाता। इन सारी समस्याओं का समाधान हमारे द्वारा किया जाएगा। और सांसद हम नहीं हर एक जनप्रतिनिधि सांसद होगा।