September 24, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

विकसित भारत संकल्प यात्रा की बस द्वारा ग्राम रहमतपुर में सरकार की नीतियों का प्रचार किया गया, विभागों के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी गण रहे उपस्थित

30 Jun 2026, 06:07 AM · 1 views
  (रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा कलियर क्षेत्र के सुभाष नगर मंडल में ग्राम रहमतपुर में पहुंची, इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार की सभी जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉल लक्ष्य है कार्यक्रम में पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है इस अवसर पर इस योजना के लाभार्थी लोगों को मंच पर बुलाकर स्वागत किया गया,इस अवसर पर सुभाष नगर मंडल प्रभारी और जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रभावशाली योजनाओं द्वारा प्रदेश के निवासियों को लाभ पहुंच रहा है आत्मनिर्भर उत्तराखंड और वोकल फॉर लोकल के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड ने कहा कि सब रोजगार को एक अभियान के तौर पर लेते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है, ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रमा सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, इस अवसर पर बाल विकास के अधिकारियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का विधानसभा प्रभारी सुशील त्यागी, मंडल प्रभारी पंकज नंदा , मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड द्वारा अवलोकन भी किया गया,इस अवसर पर खंड अधिकारी केके कांडपाल ने बताया कि सरकार सभी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए पूरी पारदर्शिता, सहज, सरल रुप से पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रही है ग्राम प्रधान ने सभी भाजपा पदाधिकारीयो का ग्राम में आने के लिए धन्यवाद दिया, इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीर सिंह, पूर्व ज़िला मंत्री चौ० योगी रोड , एडीओ बनेश, ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार, अनुराधा ,कौशल ,पूजा राखी,अंकित, शीला करनवाल, सुशील धीमान ,प्रवीण कुमार आदि काफी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।