September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

*भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*

30 Jun 2026, 11:45 AM · 5 views
*भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रुड़की। मालवीय चौक स्थित श्री गुरु गोरखनाथ आश्रम प्राचीन शिव मंदिर में 23 जून से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय भव्य मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार , 29 जून को पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। समारोह के दौरान आश्रम में श्री गुरु गोरखनाथ, काली माता, भैरव बाबा, भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, दुर्गा माता, शनिदेव तथा रामदरबार की दिव्य प्रतिमाओं की वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा कर मंदिर में स्थापित किया गया। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत पंचांग पीठ पूजन, पुण्याहवाचन, नान्दीमुख श्राद्ध, कलश यात्रा, जलाधिवास, मंडप पूजन, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, औषध्याधिवास, घृत-मिष्ठानाधिवास, धूप-दीपाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, देव स्नपन, नगर भ्रमण, शय्याधिवास, प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। पूरे सप्ताह आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। समारोह के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आश्रम संचालक महंत योगी सागर नाथ, महंत योगी रवि नाथ सहित उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, रिशु वर्मा, मोती नाथ, महंत योगी चंदन नाथ, दिनेशानंद भारती, सजानंद ब्रह्मचारी महाराज, निशांत चौहान, यश धीमान, सचिन, अरविंद, अरुण शर्मा, नीरज, शिव कुमार, अनूप, सुमित नाथ, महेश नाथ, विजय शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मातृशक्ति में अनुराधा, काजल, अंजू भटनागर सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराया।