September 20, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

कलियर नगर संयोजक की नियुक्ति पर विवाद, प्रदेश अध्यक्ष ने मांगा दो दिन में स्पष्टीकरण

30 Jun 2026, 06:08 AM · 3 views
  पिरान कलियर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड में कलियर नगर संयोजक की नियुक्ति को लेकर संगठन में गंभीर मतभेद उभर आए हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल द्वारा संबंधित पदाधिकारी को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। जारी नोटिस के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को ग्रामीण जिला संयोजक किरत कर्णवाल ने संगठन की समीक्षा बैठक की, जिसमें पाया गया कि कलियर नगर संयोजक के पद पर गुलजार नामक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है। जबकि इस पद पर पहले से नियुक्त संयोजक कार्यरत थे और उन्हें पद से मुक्त नहीं किया गया था। ऐसे में बिना पूर्व पदाधिकारी को पदमुक्त किए नई नियुक्ति करना संगठन के नियमों के विरुद्ध बताया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि संबंधित पदाधिकारी द्वारा दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कलियर नगर संयोजक की जो नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पहले की गई थी, वही नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी और वही संयोजक अपने पद पर बने रहेंगे।