November 07, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

समर्पण संस्था द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर लगाया गया रक्तदान शिविर

30 Jun 2026, 06:08 AM · 46 views
    रुड़की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर समर्पण संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कन्हैयालाल पॉलिटेक्निक के परिसर में किया गया,जिसमें छात्रव छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने में अपना सहयोग किया,साथ ही नगर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस शिविर में पधार कर रक्तदान किया।वेलांगीरी हिल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर अर्पित सैनी एवं डॉक्टर नेहा सैनी के माध्यम से यहां पर सभी छात्र एवं छात्राओं की स्वास्थ्य जांच का भी आयोजन किया गया है,साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मूल रूप से मदर टेरेसा ब्लड बैंक सभी कर्मचारी एवं संचालकों का अहम सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एसपी देहात चंद्रशेखर सुयाल ने उपस्थित हो सभी छात्रों का उत्साहवर्दन किया तथा शैक्षिक रक्तदाताओं को संबोधन किया।कार्यक्रम में पहुंचे संस्था के संरक्षक व फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी०चैरब जैन ने भी छात्रों को रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया,वहीं संस्था की संरक्षिका व समाजसेविका पूजा गुप्ता ने भी रक्तदान शिविर में उपस्थित रहकर छात्रों के द्वारा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।संस्था संरक्षक अनिल नारनौली रक्तदान शिविर आदि में विशेष सहयोग कन्हैयालाल पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वाईके गोयल का विशेष सहयोग रहा।रक्तदान शिविर में वेलांगीरी हिल्स हॉस्पिटल के माध्यम से डॉक्टर अर्पित सैनी एमबीबीएस एमडी के नेतृत्व में शुगर बीपी थायराइड पेट दर्द,छाती के रोग,दिमाग एवं नसों की भी जान छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों की की गई स्वास्थ्य जांच में डॉक्टर अरविंद सैनी ने स्वयं नेतृत्व करते हुए और उनकी टीम ने भी बहुत सहयोग किया।शिविर में आज 85 यूनिट रक्त वीरों ने किया। रक्तदान करने वालों में सरवन सैनी,संजीव सैनी,राजीव गुप्ता,संजय चाचड़ा,राजकुमार सैनी,नमन ठाकुर,शिवम सैनी,अतर सिंह राणा,राजकुमार सैनी,आयुष चौहान,मोहित गुप्ता, मोहित गुप्ता,रोहित कुमार,शुभम गोयल,धनंजय त्यागी,रतन अग्रवाल,सौरव कुमार,जसप्रीत शर्मा,दिव्या सिंघानिया,ऋषिका सैनी,मोहित सक्सेना,पीयूष चौधरी,आर्य पंवार, अभिषेक सैनी,संचित कुमार,जागृत शर्मा,गीतांश,साहिल अली,आलम,शेर सिंह शरण,यश राणा,आदित्य कुमार,निर्भय कुमार,सूर्यांश आयुष सैनी आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नरेश यादव ने सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया और साथ ही बताया संस्था द्वारा सात नवंबर को उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के प्लस में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया जा रहा है,जो आदर्श नगर में होगा संस्थान जनहित के कार्य लगातार करती रहेगी।संस्था की ओर से व्यवस्था में रहे संजीव सैनी सह महामंत्री,सचिन शर्मा,मंत्री अनूप बंसल,अंकुर त्यागी,रक्तदान प्रभारी संदीप यादव,शैलेश बंसल,आयुष वर्मा,गजेन्द्र शर्मा,वरिष्ठ उपाध्याय रतन लाल अग्रवाल,कन्हैयालाल पॉलिटेक्निक कॉलेज से एनएसएस प्रभारी मनोज सैनी,कुलदीप त्यागी,विकास गौतम,विपिन जैन, बबीता यादव आदि मौजूद रहे।