September 21, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर वाहन स्वामी चालकों व यूनियन के मध्य गोष्ठी का आयोजन

30 Jun 2026, 06:07 AM · 4 views
  (संवाददाता :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) परिवहन विभाग रुड़की द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2024 के अन्तर्गत समापन अवसर 14 फरवरी 2024 को सड़क सुरक्षा के प्रति थ्री व्हीलर विक्रम यूनियनों के पदाधिकारियों, वाहन स्वामी व चालकों के मध्य सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु एआरटीओ आफिस में गोष्ठी का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एआरटीओ एल्वीन राक्सी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक माह या सप्ताह तक सीमित न कर प्रति दिन सुरक्षित सड़क संस्कृति अपनाकर महत्वपूर्ण आम जनमानस को सड़क दुघर्टनाओं के प्रति जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे सड़क पर वाहन दुर्घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है जो कि चिंता का विषय है। इसीलिए हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि सड़क पर नियमों का पालन करें। परिवहन कर अधिकारी अनिल सिंह नेगी ने थ्री व्हीलर यूनियन रुड़की, लक्सर व झबरेड़ा के पदाधिकारियों व वाहन स्वामियों को बताया कि सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा पारित नियमों के अनुसार प्रत्येक केन्द्र के थ्री व्हीलर के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित हैं इसलिए वे यह सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक केन्द्र से संचालित थ्री व्हीलर निश्चित रंगों में रंगे होने आवश्यक हैं। रुड़की केन्द्र के थ्री व्हीलर टेंपो की बाॅडी का रंग नीला , वाहन के चारों ओर चारों ओर चौड़ी पट्टी का रंग सफेद व वाहन की छत का रंग सफेद होग उसी प्रकार लक्सर केन्द्र के थ्री व्हीलर टेंपो की बाॅडी का रंग हरा , वाहन के चारों ओर चौड़ी पट्टी का रंग सफेद व वाहन की छत का रंग पीला होगा, झबरेड़ा केन्द्र के थ्री व्हीलर टेंपो की बाॅडी का रंग हरा, वाहन के चारों ओर चौड़ी पट्टी का रंग पीला व वाहन की छत का रंग नारंगी होगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी भी दी। गोष्ठी में लक्सर, रुड़की, झबरेड़ा थ्री व्हीलर यूनियनों के पदाधिकारी, वाहन स्वामी व चालक उपस्थित रहे।