Blog Dhanori Haridwar Roorkee Uttarakhand

नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत, गंगा घाट पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाएं गया, उपाध्यक्ष अंजलि रानी

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर एवं नमामि गंगे परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य के मार्गदर्शन में ब्लॉक रूड़की के रॉयल यूथ क्लब के कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रियंका रानी उपाध्यक्ष अंजलि रानी ने गंगा घाट पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। जिसमे युवा मंडल के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस बीच अंजलि रानी ने प्लास्टिक मुक्त दिवस के शुभ अवसर पर गंगा घाट पर लोगो को जागरूक करते हुए एक स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया ।प्लास्टिक को हटाना है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है। इस दौरान अंजली रानी, आराधना, सोनिया ,अजय कुमार, खुशी, कोमल आदि ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *