October 09, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून मैं 1.5 वर्ष के बच्चे का बड़ी तकनीक द्वारा हुआ सफलतापूर्वक इलाज, डॉ.साहिल महाजन को शुभकामनाएं देने पहुंचे,वरिष्ठ समाजसेवी मो.आदिल फरीदी

30 Jun 2026, 06:08 AM · 28 views
    (रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) देहरादून। श्री महेंद्र इंद्रेश अस्पताल में डेड वर्ष के बच्चे का नवीनतम तकनीकी ट्रांसऐसोफेजियल इलेक्ट्रो फिजीयोलॉजी अध्ययन के द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया गया। ऐसा करने वाला श्री महंत इंद्रेश अस्पताल उत्तर प्रदेश, में पहला और पूरे भारत में सीएमसी वेल्लोर के बाद दूसरा केंद्र है। शिशु जब माता के गर्भ में था तभी असामान्य हृदय गति का पता चला था। डॉ. साहिल महाजन द्वारा जांच करके पता लगाया गया की शिशु जब माता के गर्भ में था तभी असामान्य हृदय गति संबंधित बीमारी का पता चला था। जिसके इलाज के लिए माता-पिता दोनों बहुत से डॉक्टर को अपने शिशु को दिखा चुके थे। बच्चों के माता-पिता श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की ओपीडी में आए और डॉ. साहिल महाजन से मिले तथा डॉ. द्वारा शिशु का गर्भ के तथा जन्म के पहले महीने से लेकर डेट वर्ष तक दवाइयां द्वारा बीमारी को नियंत्रण रखा गया। डॉ. साहिल महाजन व उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया गया। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। तथा इसके बाद उसकी इस रोग से संबंधित दवाइया भी बंद हो चुकी है। वहीं पर वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेसी नेता मो. आदिल फरीदी ने डॉ. साहिल महाजन व श्री महेंद्र इंद्रेश अस्पताल के समस्त स्टाफ को इस इलाज में सफलता हासिल करने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देने के लिए श्री महेंद्र इंद्रेश अस्पताल देहरादून पहुंचे। और कहां की डॉक्टर भगवान का रूप होता है। कहां की लगातार श्री महेंद्र इंद्रेश हॉस्पिटल के द्वारा बहुत ही अच्छे इलाज किया जा रहा हैं। लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर निशुल्क चिकित्सा शिविर के अलावा, ब्लड कैंप शिविर, आंखों का फ्री ऑपरेशन भी किया जाता है। मैं श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के समस्त डॉक्टर व स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त करना चाहूंगा जो लगातार दिन-रात सेवा मरीजों की कर रहे हैं। और आप सभी को बताना चाहूंगा कि अस्पताल में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का आयुष्मान कार्ड भी लगातार मरीजों की सेवा में चलाया जा रहा है,और मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीज श्री महेंद्र इंद्रेश अस्पताल देहरादून पहुंचे और सेवाओं का लाभ उठाएं।