October 09, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

रूड़की के हैंडिल कॉलोनी के श्री शिव दुर्गा मंदिर मे मनाया गया अन्नकूट उत्सव

30 Jun 2026, 06:08 AM · 29 views
  (रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। के हैंडिल कॉलोनी के श्री शिव दुर्गा मंदिर में मनाया गया अन्नकूट उत्सव मंदिर के पुजारी भास्कर चंद्र पाठक ने बताया आज के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इंद्रदेव ने सारे ब्रज मंडल में घमंड के कारण जल ही जल कर दिया था। इसके कारण ब्रजमंडल के वासी दुखी हुए और उस दुख को दूर करने के लिए श्री कृष्ण भगवान ने अपनी शक्ति से एक छात्र बनाकर गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली से उठा लिया था,और बृजवासियों को बहुत खुशी हुई उसी दिन से अन्नकूट का भोजन होता है। यह उत्सव यहां पर कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस उत्सव में काफी दूर-दूर से लोग आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेते हैं।