October 09, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

दीपावली समरसता और सौहार्द का देती है संदेश,आचार्य रमेश सेमवाल

30 Jun 2026, 06:08 AM · 26 views
  (रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। राजपूताना स्थित ज्योतिष गुरुकुलम में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म का महान पर्व है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर सनातन धर्म के लिए कार्य करना चाहिए।भगवान श्री राम के आदर्श संपूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।दीपावली का त्यौहार हमें यह संदेश देता है कि आपसी भेदभाव मिटाकर सभी को एक दूसरों की खुशियों में शामिल होना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल,डॉ०अनिल शर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप,हर्ष प्रकाश काला,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू,ब्राह्मण समाज रुड़की के नगर अध्यक्ष सतीश शर्मा व पूजा नंदा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में समरसता पैदा करने के लिए दीपावली मिलन व होली मिलन जैसे कार्यक्रम नितांत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना व धर्म रक्षा की जागृति भी ऐसे पर पर्व हमें प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर पंडित आदर्श भारद्वाज,पंडित ओमप्रकाश दीक्षित,विकास शर्मा,पंडित राजकुमार दुखी,आदित्य शर्मा,पंकज नंदा,पुष्पा शर्मा,अंकित शर्मा,पूजा वर्मा,राधा भटनागर,सुलक्षणा सेमवाल,सविता वर्मा, अमरीश गर्ग,मदन सिंह रावत,सलमान फरीदी,सलीम साबरी, इमरान देशभक्त,अदिति आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में आचार्य पंडित रमेश सेमवाल का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।