October 09, 2026उत्तराखंड
Dainiknewsuttarakhand
Popular TagsBrakeing NewsLetest NewsAIAlexaArtificial IntelligenceAutonomousBenefitsBetter Remix
Uncategorized

आम इंसान विकास पार्टी का बुडडाहेडी कासमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन,भारी संख्या में उमड़ी भीड़,आकिल अहमद

30 Jun 2026, 06:08 AM · 29 views
  (रिपोर्ट:-शालू लामिया रुड़की) रुड़की। आम इंसान विकास पार्टी का आज बुडडाहेड़ी कासमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया वहीं पर मीडिया को जानकारी देते हुए आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों ने जिस उम्मीद से प्रोग्राम को किया था उससे कई गुना लोग हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहुंचे हैं। मैं यहां पर आए सभी सम्मानित पदाधिकारी व सभी ग्रामवासियों का तह दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूं। यह कार्यक्रम यहां पर पहला कार्यक्रम है,और अभी हमारे पार्टी नई पार्टी है। जबकि पहले प्रोग्राम में इस तरीके से लोगों का आना और जबकि अभी हमारे कार्यकर्ता भी नहीं है। वहीं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आम इंसान विकास पार्टी का जन्म अभी 6 महीने पहले ही हुआ है। और 6 महीने के अंदर हमने तमाम दबे,कुचले,लोगों की मजदूरों की किसानों की आवाज उठाने का काम किया है। और उसी का यह परिणाम है। कि आज यहां कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। क्योंकि अब सभी लोग अन्य सभी पार्टियों के बारे में जान चुके हैं। अब आम इंसान विकास पार्टी को लगातार लोग पसंद कर रहे हैं। और पार्टी का लगातार कुनबा बढ़ता जा रहा है। और अब हम पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। पहले हम देवभूमि उत्तराखंड को मजबूत करने का कार्य करेंगे। और फिर उत्तराखंड के अंदर पांचो लोकसभा सीटों पर आम इंसान विकास पार्टी चुनाव लड़ाएंगी। और गरीबों की किसानों की मजदूरों के जो अधिकार है। उनकी आवाज बनकर लोगों की जनता की सेवा दिन रात करेंगे। और मुझे पूरी उम्मीद है कि। हमें लगातार सम्मानित लोगों का समर्थन मिलेगा। और यहां पर हरिद्वार लोकसभा सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद स्वयं चुनाव मैदान में उतरेगे। और उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने का कार्य करता रहूंगा। बीजेपी,कांग्रेस,बसपा और समाजवादी पार्टी अब तक सभी पार्टियों ने हमारे देश के लोगों को ठगने का काम किया है। अब आम इंसान विकास पार्टी दिन रात जनता की सेवा में लगी रहेगी।