Uncategorized

रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति

Spread the love

रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की। के नहर किनारे स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वहीं पर जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पत्रकारों को संबोधित करते हुवे बताया कि कल सांसद हरिद्वार डा.निशंक ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया था। और जन समस्याओं से रूबरू हुए थे। भारी वर्षा के कारण आपदा ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति का भी जायजा लिया था। जिसके बाद लक्सर खानपुर होते हुए साउथ सिविल लाइन में पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों के साथ में देर रात तक प्रकाश होटल में अधिकारियों और साउथ सिविल लाइन के लोगों के साथ बैठकर वार्ता की गयी और इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए सांसद निशंक ने सभी अधिकारियों को कड़ाई से संसाधन बढ़ाने के लिए और स्थाई समाधान पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि साउथ सिविल लाइन वासियों ने स्थाई नाला बनाने का सुझाव दिया जिस पर अधिकारियों से वार्ता कर सांसद निशंक ने जो भी तकनीकी समस्या उत्तर प्रदेश सरकार की या उत्तराखंड सरकार की किसी भी स्तर की समस्या थी उसको तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता करके स्थाई नाला बनाने का समाधान निकाल लिया जिस पर सभी कॉलोनीवासियों के द्वारा और अधिकारियों के द्वारा सहमति जताई गई। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि हमारी सरकार इस आपदा में आम जनता के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *