रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
रुड़की में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता के कैंप कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें लंढोरा 08 जनवरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। सद्भावना सम्मेलन का आयोजन वहीं पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया प्रेसवार्ता का जो आज आयोजन कैंप कार्यालय पर रखा गया है। वह हमारे जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के द्वारा रखा गया है। 8 जनवरी को लंढोरा में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसकी पूरी व्यवस्था हमारे दोनों जिला अध्यक्षों ने बनाई हुई है। वहां पर हमारे शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। और हमारे कांग्रेस के पांचों विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदिल फरीदे ने बताया कि राजीव चौधरी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे रुड़की में कांग्रेस कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमें 8 जनवरी को कांग्रेस का सद्भावना सम्मेलन का आयोजन लंढोरा में किया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करण महरा पहुंचेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका था। उसे जोड़ने के लिए हमारे जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने जो मुहिम छेड़ी है। हम उनके साथ रहेंगे।