Blog Dehradoon Dhanori Entertainment Haridwar Kaliyar National Roorkee Sports Uttarakhand

झबरेड़ा के प्रमुख समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने,शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को झबरेड़ा मंगलौर की जर्जर हालत से कराया अवगत, जल्द निर्माण कराया जाएगा

 

 

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

झबरेड़ा के प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर अमन गुप्ता ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को झबरेड़ा मंगलौर की जर्जर हालत से कराया अवगत आज ऋषिकेश पहुंच कर समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि झबरेड़ा मंगलौर मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर है। रोज लोगों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की हालत इतनी जर्जर है कि झबरेड़ा से मंगलौर की दूरी मात्र 10 मिनट की है। जिसको 35 से 40 मिनट में पूरा किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने पीडब्ल्यूडी सचिव को आदेशित किया है कि जल्द रिपोर्ट तैयार की जाए, जल्द ही झबरेड़ा मंगलोर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *