रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
विधानसभा झबरेड़ा बसपा प्रत्याशी आदित्य ब्रजवाल का चुनावी अभियान लगातार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मजबूती के साथ बृजलाल कर रहे डोर टू डोर जनसंपर्क मिल रहा जनता का भरपूर आशीर्वाद आदित्य ब्रजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस और भाजपा ने केवल अपना उल्लू साधने का काम किया है। और वह लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। जिससे जनता तरस है। वहीं जनता महंगाई की मार झेल रही है। कोई भी विकास कार्य क्षेत्र में नहीं हो पाया है। बसपा पार्टी की इस बार सरकार बनने जा रही है। जो क्षेत्र को चमन बनाने का काम करेगी। हमारा मुख्य एजेंडा शिक्षा चिकित्सा, सड़कें, बिजली, पानी, युवा साथियों के लिए स्टेडियम की सुविधा क्षेत्र में अनेकों प्रकार की सुविधाएं रहेगी। क्षेत्र की जनता ने इस बार अपना मन बना रखा है। कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टीयों ने क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। इस बार बसपा पार्टी को जीता कर क्षेत्र का विकास कराना है।