Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar National Roorkee Sports Uttarakhand

रुड़की नगर निगम में 14 पार्षदों का भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता कर कहा,भाजपा डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा

Spread the love

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

आज दिल्ली रोड होटल सेंट्रम में कांग्रेस नेताओं ने रुड़की नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा देश की जनता को बेहतरीन शासन देने में पूर्णतया विफल रही है। यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के खोखले वादों और जुमलो से जनता का कोई हित नहीं हो सकता।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि भाजपा के पार्षद/मेयर/विधायक और सांसद जनता के हितों की आवाज को उठाने के बजाय आपसी लड़ाई झगड़े को बढ़ावा देते हैं। जिससे राज्य की जनता उकता गई है। भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच कर केवल भ्रष्टाचार का पोषण कर रही है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा के निर्वाचित नेताओं का आचरण संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने के बजाए। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम कर रहा है। भाजपा आधिकारिक रूप से भ्रष्टाचार को संरक्षण देती है। और जनहित के कार्य को किनारे रख कर केवल लूट-खसोट को ही मूल मंत्र बना रही है। नगर निगम के पार्षद रविंद्र खन्ना बेबी ने कहा कि नगर निगम में पार्षदों के प्रस्ताव पर विचार करने के बजाए अव्यवस्था की भेंट चढ़ी बैठक में विकास कार्य को बाधित करने का काम किया है। नगर निगम परिसर में नगर के विकास को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है। पत्रकार वार्ता में हंसराज सचदेवा,आशीष सैनी,सरदार करमजीत सिंह खोखर, फूल कुमार, शिवम खन्ना, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *