Blog Entertainment Haridwar National Roorkee Uncategorized Uttarakhand

रुड़की मेयर गौरव गोयल ने अंबर तालाब स्थित योग केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया

रिपोर्ट इमरान देशभक्त रुड़की

योग को प्राचीन विद्या बताते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हमें दी गई यह विद्या न केवल मोक्षदाई है,बल्कि हर व्यक्ति के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन तथा उत्तम विचार देने वाली विद्या भी है।उन्होंने कहा कि योग के द्वारा सभी स्वस्थ एवं निरोगी रहकर सुख का जीवन व्यतीत कर सकते हैं,इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।योगाचार्य सत्यम सैनी ने कहा कि योग का पहला अंग आसन है,जिससे शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है।इस अवसर पर योगाचार्य मोहित उपाध्याय, शिप्रा गोयल,डॉ.विजय सैनी,डॉ.अरविंद सैनी,सुधीर कुमार,घमंडी लाल,संजय कुमार, प्रदीप कुमार,मनोज,विशाल सैनी,शिवम सैनी,संदीप कुमार, अरविंद सैनी,रोहतास सैनी, विवेक सैनी,हरि प्रकाश सैनी, डॉ.संजय सिंह,डॉ.नरेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *