Blog Dehradoon Haridwar Roorkee Uttarakhand

किसान कामगार मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौ.सुभाष नंबरदार ने डॉ. विनय गुप्ता को कोरोना योद्धा के रूप में शाल ऊढ़ाकर किया सम्मानित

रिपोर्ट चंदन कुमार शर्मा रुड़की

वैश्विक कोरोना महामारी के चलते हुए रुड़की के विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने विनय विशाल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.विनय गुप्ता को करोना योद्धा के रूप में शाल ऊढ़ाकर सम्मानित किया चौधरी सुभाष नंबर नंबरदार ने कहां की इस समय संसार में कोरोना महामारी चल रही है और इस कोरोना कॉल में जिस प्रकार से डॉ. विनय गुप्ता द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से चिकित्सा के रूप में मदद की गई है वह बेहद प्रशंसनीय है उन्होंने कहा कि चिकित्सक डॉ विनय गुप्ता ईमानदारी के साथ-साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं तथा जो भी पीड़ित व्यक्ति उनके पास पहुंचता है उसका हर संभव इलाज किया जाता है चौधरी सुभाष नंबरदार ने डॉ विनय गुप्ता को सैनिटाइजर और मास्क और शॉल उड़ाकर उनको सम्मानित किया वहीं पर डॉ विनय गुप्ता ने चौधरी सुभाष सुभाष नंबरदार के कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की डॉ विनय गुप्ता ने कहा कि सभी को मास्क सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन सभी को करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *